Sunday, July 20, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरभाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसने अपने वैचारिक अधिष्ठान को अडिग...

भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसने अपने वैचारिक अधिष्ठान को अडिग रखा: पुंडीर

विकासनगर। बुधवार को चौधरी फार्म, सेलाकुई में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के “सक्रिय सदस्यता सम्मेलन” में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर शामिल हुए। इस दौरान विधायक पुंडीर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसने अपने वैचारिक अधिष्ठान को अडिग रखा है और इसी ताकत से लगातार आगे बढ़ रही है। इस सम्मेलन के माध्यम से हम सभी ने समृद्धि, सुशासन और विकास से परिपूर्ण प्रदेश बनाने के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मीता सिंह जी, यशपाल नेगी जी, सुरेश उनियाल जी, सुखदेव फर्षवाण जी, नेहा जोशी जी, मंजू नेगी जी तथा समस्त भाजपा कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments