Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनभाजपा जिला उपाध्यक्ष दयानंद जोशी ने पंचायत घर में कार्यकर्ताओं संघ मनाई...

भाजपा जिला उपाध्यक्ष दयानंद जोशी ने पंचायत घर में कार्यकर्ताओं संघ मनाई धूमधाम से होली, पहुंचे क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर

देहरादून(संवाददाता कारबारी)।   शिमला रोड स्थित ग्रामसभा कारबारी ग्रांट के कारबारी गांव के पंचायत घर में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दयानंद जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के संग होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।  मुख्य अतिथि  सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर सहित कार्यक्रम में  अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर व मंचासीन गणमान्य लोगों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और विधायक सहदेव पुंडीर को शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।  तत्पश्चात वहां पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सबको होली की शुभकामनाएं दी तथा होली के इस पावन पर्व पर अपने अपने विचार सबके सामने रखें।   जिला उपाध्यक्ष दयानंद जोशी ने वहां पर आए सभी क्षेत्रवासियों का स्वागत किया तथा वहां कार्यक्रम पर पहुंचने के लिए धन्यवाद दिया।  कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं व गांववासियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और आपस में सब ने होली की शुभकामनाएं दी।

विधायक सहदेव पुंडीर ने अपने विचारों में होली के महत्व को सबको समझाया और आपस में मनमुटाव भुलाकर होली जैसे त्यौहार को संतोषजनक वह शांति पूर्वक मनाने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने गांव वासियों के कहने पर कई कार्यों की घोषणा भी की, पिछली होली में भी उनके द्वारा की गई घोषणा को समय से पहले पूरा किया गया था जिसकी क्षेत्रवासियों ने गांववासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की ।

विधायक पुंडीर ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर प्रत्येक क्षेत्र में जाकर समाज के कार्यों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है कोई भी कार्यकर्ता को अगर किसी तरह का भी कोई कार्य करवाना है तो वह सीधे मेरे निवास पर आकर जानकारी दे सकता है मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उस कार्य को समय पर पूरा करूं और समाज हित पर कार्य करुकरूं।

अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष ने अपने विचारों को सबके सामने रखा और कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की । कार्यक्रम का सफल संचालन बुद्धि बल्लभ थपलियाल द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में अंत में सभी ने एक दूसरे को रंग लगा लगा कर होली की शुभकामनाएं व बधाई दी तत्पश्चात वहां पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं गांववासियों व क्षेत्रवासियों ने सह भोज में भाग लिया।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सहदेव पुंडीर के साथ उनकी पत्नी बबीता पुंडीर, दयानंद जोशी, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, ताराचंद सेमवाल, नारायण ठाकुर, राजेश थपलियाल, जयवंती पुरोहित, सुमन भास्खंडी, नीरज ठाकुर, सुखदेव फर्सवान, जीवन रावत, सुरेश उनियाल तथा बहुत से कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी गांव वासी उपस्थित थे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments