Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनपंचायत चुनाव में भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

पंचायत चुनाव में भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग कर पंचायतों पर कब्जे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ मतदान किया और फिर भी भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों को सत्ता के दम पर कब्जा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक की  पत्नी को हराने वाली जिला पंचायत सदस्य को भाजपा में शामिल करवाया गया। जहां भाजपा प्रत्याशी बुरी तरह हारे, वहां जीते जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भाजपा कब्जा कर रही है। लेकिन जनता इसका जवाब 2027 के विधानसभा चुनाव में देगी।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments