Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनहनुमान जयंती पर 23 अप्रैल को निकलेगी बाइक रैली

हनुमान जयंती पर 23 अप्रैल को निकलेगी बाइक रैली

देहरादून। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल को शहर में बजरंग दल की ओर से भव्य दुपहिया वाहन रैली निकलेगी। बजरंग दल प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने बताया कि इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में सनातनी हिन्दू समाज के लोग शामिल होंगे। इसकी व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को दल की एक बैठक हुई।उन्होंने कहा हनुमान यात्रा की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है। संगठन के कार्यकर्ता सुरक्षा की दृष्टिगत इस यात्रा में रहेंगे। जिसमें यात्रा सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बजरंग दल सहसंयोजक अमन स्वेडिया व शंशाक घिल्डियाल के नेतृत्व मे तीन सौ से अधिक कार्यकर्ताओ की रहेगी। बैठक में आलोक सिंह, नवीन गुप्ता, राजेंद्र राजपूत, राजेश सिंह, प्रभात वर्मा , मनीष शर्मा, शुभम चौहान,उमेद नेगी,श्याम शर्मा, जतिन अरोरा, अखिलेश अग्रवाल, संजीव बालियान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments