देहरादून। पिछली बार गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद उनके मोबाइल नंबर बंद चल रहे हैं, फिलहाल उनके अगले कदम का पता नहीं चल पाया है। मनीष खंडूड़ी ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस से त्यागपत्र की जानकारी सार्वजनिक की है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि इस्तीफा की सूचना सोशल मीडिया से ही मिली है, उनसे सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मोबाइल बंद होने से बात नहीं हो पा रही है। विदित है कि मनीष खंडूड़ी पूर्व सीएम और भाजपा नेता बीसी खंडूड़ी के बेटे हैं, जिन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के जरिए अपना राजनैतिक करियर शुरू किया था। राहुल गांधी ने देहरादून में आयोजित जनसभा में उन्हें सदस्यता दिलाई थी, इसके बाद पार्टी ने उन्हें लोकसभा टिकट भी थमा दिया। हालांकि इसमें उन्हें भाजपा के तीरथ सिंह रावत से तीन लाख के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस बार भी पार्टी पैनल में उनके नाम होने की प्रबल संभावना थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने कांग्रेस से किनारा कर लिया है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

