देहरादून। दिनांक 7/8/24 दिन बुधवार को संस्कार प्ले स्कूल बडोवाला की प्रधानाचार्या श्रीमति दीपा बिष्ट जी के स्कूल के सभागार मे भारत विकास परिषद रानी लक्ष्मीबाई शाखा ने हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया । स्कूल के सभागार को सजाने के लिए फूल माला का उपयोग किया गया , इस साज सज्जा मे संस्कार प्ले स्कूल की अध्यापिका औ ने कडी मेहनत की । इस आयोजन के मुख्य अतिथि प्रातीय सह सचिव समूह गान प्रतियोगिताश्री सुरेंद्र सिंह जी थे ।

अतिथियो का सम्मान बच्चियों ने टीका लगा कर व बैच लगा कर किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ , प्रांतीय सह सचिव समूह गान प्रतियोगिता श्री सुरेंद्र सिंह जी व शाखा संरक्षक श्री डी . पी . सिंह जी तथा शाखा अध्यक्ष श्रीमति शोभा सिंह जी ने भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया ।इस प्रकार शाखा के पदाधिकारी सेवा प्रमुख श्रीमति अनीता थापा ,संस्कार प्रमुख श्रीमति दीपा बिष्ट , संर्पक प्रमुख श्रीमति सीता जुयाल जी ने भी दीप प्रज्वलन किया ।मंच संचालन संस्कार प्रमुख श्रीमति दीपा बिष्ट जी ने किया ।
सर्वप्रथम समीक्षा बिष्ट ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की ।
सरस्वती वंदना के पश्चात हरे रंग की साडी दोनो हाथो मे मेंहदी तथा पूर्ण श्रंगार के साथ महिलाओ ने एकल नृत्य पेश किया ।सबने तालियां बजा कर नृत्यांगना ओ का उत्साह वर्धन किया तत्पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार सभी महिलाए तीज के गीत गाते हुए झूला झूलने का आनंद ली । जैसे ही तीज का गाना शुरू हुआ महिलाए समूह मे नृत्य करने लगी देखकर ऐसा लगा प्रत्येक महिला के रुप मे मां पर्वती नृत्य कर रही है ।
समूह गान के पश्चात मंच संचालिका दीपा बिष्ट जी ने एलाउंस किया कि अब म्यूजिकल चेयर का कार्यक्रम होगा सभी महिलाए कुर्सियों के सामने खडी हो जाए , म्यूजिक शुरू होते ही सभी महिलाए कुर्सियों के बगल से घूमने लगी । लेकिन समय अधिक होने के कारण ये खेल ज्यादा नही चलाया गया , सभी महिलाए अपने स्थान पर बैठ गई ।शाखा अध्यक्ष श्रीमति शोभा सिंह जी ने कहा अब आपके सामने मुख्य कार्यक्रम होगा जिसका सबको बडी बेसब्री से इंतजार है तीज क्वीन सलेक्शन का , मैं श्रीमति विष्णु राणा जी से आग्रह करती हूं कि आप प्रत्येक महिलाओ के श्रंगार , वेश भूषा को देखकर आज की तीज क्वीन का चयन करें । श्रीमति विष्णु राणा रानी लक्ष्मीबाई शाखा की अनुभवी सदस्या है उन्होने अपने अनुभव तथा निष्पक्षता के आधार पर कहा कि मै इस वर्ष के तीज क्वीन के लिए श्रीमति दीपा बिष्ट जी का नाम घोषित करती हूं ,उनके इस चयन प्रकिया का सबने ताली बजा कर स्वागत किया तत्पश्चात श्रीमति विष्णु राणा , श्रीमति शोभा सिंह जी ने तीज क्वीन को ताज पहनाया ।पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा । शाखा संरक्षक श्री डी.पी.एस.ठाकुर जी ने अपने वक्तव्य मे कहा कि मै सर्वप्रथम रानी लक्ष्मीबाई शाखा की संस्कार प्रमुख ,इस संस्कार प्ले स्कूल की प्रधानाचार्या तथा इस वर्ष की तीज क्वीन की विजेता श्रीमति दीपा बिष्ट जी को धन्यवाद तथा शुभ कामनायें देता हूं ,तथा आज के इस आयोजन की पूर्ण व्यवस्था करने के लिए बधाई देता हूं । इसी क्रम मे विष्णु राणा जी ने कहा कि इतनी सुंदर व्यवस्था तथा संचालन एक महिला ही कर सकती है । शाखा अध्यक्ष श्रीमति शोभा सिंह जी ने आयोजन की व्यवस्था के लिए श्रीमति दीपा बिष्ट तथा उनकी सहयोगी शिक्षिका ओ की सराहना की तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम करने से समाज मे अच्छा संदेश जाता है जिससे स्कूल तथा भारत विकास परिषद का नाम होता है ।इसी क्रम मे रानी लक्ष्मीबाई शाखा की संस्कार प्रमुख ने भावुक होकर कहा कि आप सबने मेरा निमंत्रण स्वीकार किया , मुझे सम्मान दिया तथा अपना समय दिया आप लोगो के इस स्नेह तथा आज के सम्मान के लिए मेरे पास शब्द ही नही है । बाद में श्रीमति दीपा बिष्ट ने कहा कि कल शाम शाखा अध्यक्ष जी के आवास पर जिन लडकियों ने मेंहदी लगा ई थी उनके लिए उपहार की व्यवस्था की गई है तथा इस आयोजन मे आमंत्रित सभी महिलाओ को भी उपहार दिया जायेगा तथा आमंत्रित पुरुष वर्ग को भी उपहार दिया जायेगा । इसके उपरांत प्रांतीय समूह गान प्रतियोगिता के सह सचिव श्री सुरेंद्र सिंह जी तथा शाखा संरक्षक श्री डी.पी.एस.ठाकुर जी ने आमंत्रित महिलाओ को एक – एक चूडी का डिब्बा और बिंदी का पैकेट उपहार स्वरूप भेंट किया तथा मेंहदी लगाने वाली चारो लडकियों को भी एक चूडी का डिब्बा और पेन सेट ( पेन ,पेंसिल , रबर , कटर , स्केल )उपहार स्वरूप दिया गया । इसी क्रम मे आमंत्रित पुरुषो को भी एक पेन और रूमाल उपहार स्वरूप भेंट किया गया ।इस प्रकार 33 महिला 12 पुरुष तथा 5 लडकियों को उपहार देकर सम्मानित किया ।
श्रीमति आशा गुरुंग शाखा महिला संयोजिका एवं शाखा संस्कार प्रमुख श्रीमति दीपा बिष्ट , शाखा सेवा प्रमुख अनीता थापा , शाखा संपर्क प्रमुख श्रीमति सीता जुयाल , शाखा सचिव श्रीमति डा. कृष्णा उपाध्याय , शाखा सदस्य श्रीमति अनुपमा पाल संस्कार प्ले स्कूल की शिक्षिका श्रीमति रजनी देवी , श्रीमति सैफाली कन्नौजिया , श्रीमति मनीषा कुमार , श्रीमति वंदना जोशी , श्रीमति दीपा बिष्ट प्रधानाचार्या संस्कार प्ले स्कूल बडोवाला , कुमारी समीक्षा बिष्ट , कुमारी पल्लवी रावत , कुमारी किरन झा , कुमारी तृषा उपाध्याय , कुमारी अंजली पाल , उपस्थित थी । कार्यक्रम के अंत मे श्रीमान सुरेंद्र सिंह जी ने कहा कि हमारे समाज में कलाकारो की कमी नही है समाज मे कमी है खोज करने की , समाज को संस्कार देने व्यवस्थित करने तथा संचालित करने की क्षमता तथा धैर्य केवल महिलाओ मे होता है । ये सब गुण तथा क्षमता भारत विकास परिषद की रानी लक्ष्मीबाई शाखा मे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है । अंत मे सभी आमंत्रित सदस्यो को जलपान कराया गया तथा ससम्मान विदा किया गया ।
भारत विकास परिषद रानी लक्ष्मीबाई शाखा ने किया संस्कार प्ले स्कूल बडोवाला में हरियाली तीज का भव्य आयोजन
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

