देहरादून। दिनांक 25फरवरी 2024 दिन रविवार को पूर्व शाखा अध्यक्ष श्रीमति शोभा सिंह जी के आवास पर सन् 2024-25 के लिए चुनाव अधिकारी श्रीमति राखी पंचौला जी की देखरेख में नये शाखा पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनावों अधिकारी के आगमन पर सर्व प्रथम श्रीमती चंद्र प्रभा नैथानी (पत्नी स्वर्गीय श्री चंद्र मोहन नैथानी ) जी ने माला, पटका पहना कर स्वागत किया तथा आमंत्रित सदस्यों ने भी चुनाव अधिकारी को माला पहना कर सम्मान किया। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व सरस्वती देवी की वंदेमातरम गाया गया। चुनाव के पूर्व में चुनाव अधिकारी ने सभी सम्मानित सदस्यों को नियम उपनियम के बारे में विस्तार से समझाया। चुनाव प्रक्रिया के प्रथम चरण में अध्यक्ष पद के लिए डाक्टर कृष्णा उपाध्याय जी ने श्रीमति शोभा सिंह जी के नाम का प्रस्तावित किया तथा अनुमोदन दो सदस्यों ने किया तब अधिकारी महोदया जी ने कहा कि शाखा अध्यक्ष पद हेतु श्रीमति शोभा सिंह को शाखा अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है। द्वितीय चरण में श्री सुरेन्द्र सिंह जी ने सचिव पद हेतु श्रीमति कृष्णा उपाध्याय जी के नाम पर प्रस्ताव पेश किया तथा दो सदस्यों ने अनुमोदन किया तब अधिकारी महोदया जी ने कहा कि डाक्टर श्रीमति कृष्णा उपाध्याय जी को निर्विरोध सचिव पद हेतु विजयी किया जाता है। चुनाव के तृतीय चरण में श्री ठाकुर धर्म पाल सिंह जी ने कोषाध्यक्ष पद हेतु श्री सोहन सिंह जी के नाम पर प्रस्ताव पेश किया इस पर दो सम्मानित सदस्यों ने उत्साहित होकर अनुमोदन किया इस पर आमन्त्रित सदस्यों ने ताली बजाकर हर्ष प्रकट किया तब चुनाव अधिकारी महोदया जी ने शाखा कोषाध्यक्ष पद हेतु श्री सोहन सिंह जी को निर्विरोध विजयी घोषित किया। अतिंम चरण में महिला संयोजिका पद हेतु श्रीमति शोभा सिंह जी ने श्रीमति आशा गुरुंग जी के नाम पर प्रस्ताव पेश किया तत्काल दो महिला सदस्यों ने अनुमोदन कर दिया तब चुनाव अधिकारी महोदया जी ने शाखा महिला संयोजिका पद हेतु श्रीमति आशा गुरुंग जी को विजयी घोषित किया। चुनाव समपन्न होने पर श्रीमति राखी पंचौला चुनाव अधिकारी जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि सन् 2024-25 के कार्य हेतु जिन चारों पदाधिकारियों का चयन किया गया है उनको बहुत बहुत शुभकामनायें, आपस में मिलजुल कर भारत विकास परिषद के कार्य आगे बढाने का प्रयास करेंगे ऐसा मेरा विश्वास है। शाखा संरक्षक श्री ठाकुर धर्म पाल सिंह जी ने अपने वक्तव्य में चुनाव अधिकारी महोदया जी को आश्वाशन देते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई शाखा आगामी वर्ष में अथक प्रयास करते हुए भारत विकास परिषद के मार्ग को प्रशस्त करेगी। चयनित पदाधिकारियों ने भी चुनाव अधिकारी महोदया जी को विस्वास दिलाया कि वे भी अपना कार्य पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। श्रीमति चंद्र प्रभा नैथानी जी ने अपने वक्तव्य में चयनित पदाधिकारियों को सफलता के लिए आशिष वचन कहे। अंत में जलपान के उपरांत कार्य क्रम के समापन की घोषणा की गई।
सन् 2024-25 के कार्य हेतु भारत विकास परिषद की शाखा रानी लक्ष्मीबाई के विजयी पदाधिकारियों के क्रम वार नाम
1:- श्रीमति शोभा सिंह, अध्यक्ष
2:- श्रीमति डाक्टर कृष्णा उपाध्याय, सचिव
3:- श्री सोहन सिंह, कोषाध्यक्ष
4:- श्रीमति आशा गुरुंग,महिला संयोजिका
भारत विकास परिषद रानी लक्ष्मीबाई शाखा का चुनाव संपन्न
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on