विकासनगर। बिन्हार क्षेत्र के मटोगी ग्राम पंचायत अंतर्गत भगवान बलभद्र पौराणिक भद्रराज मंदिर सत्योथात में आगामी 16 और 17 अगस्त को भद्रराज मेले का आयोजन किया जाएगा। रविवार को भद्राज मंदिर समिति बिन्हार, मसूरी, जौनपुर, पछुवादून की बैठक समिति के अध्यक्ष राजेश नौटियाल की अध्यक्षता में कृषि मंडी सभागार विकासनगर में आयोजित की गई। बैठक में समिति ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में पदाधिकारियों ने मेले में आने वाले, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों की मरम्मत करने के साथ-साथ पीने के पानी की व्यवस्था करने की मांग एसडीएम विकासनगर से मिलकर करने का निर्णय लिया। समिति के अध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि द्वापर युग के समय से सत्योथात स्थान पर भगवान बलभद्र यानी स्थानीय भाषा में भद्रराज देवता का मंदिर स्थापित है। उन्होंने कहा कि अगस्त माह में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले को देखते हुए समिति ने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बताया कि बागवानी, पशुपालन खेलकूद शिक्षा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मेले में भद्रराज गौरव रत्न से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि भद्राज मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालु अपने कपड़े पहनावे का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेश नौटियाल ने अपनी कार्यकारणी का विस्तार भी किया गया, जिसमें जिसमें चंद्रपाल सिंह तोमर, दिनेश पंवार को उपाध्यक्ष, उपकोषाध्यक्ष अरविंद तोमर, सहसचिव रमेश तोमर, मंदिर व्यवस्थापक विशेष रावत और मनोज तोमर को नियुक्त किए गए। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष बलवंत सिंह तोमर, सचिव शिवराज सिंह तोमर ,सह सचिव, श्रीपाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, बचन सिंह पुंडीर, संतराम सिंह तोमर,मंदिर व्यवस्थापक विक्रम सिंह पुंडीर, कल्याण सिंह चौहान, संतराम पवार, निजाम सिंह रावत,ऋषि पाल सिंह तोमर, अजय रावत, गुड्डू पुंडीर ,राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, विनोद नौटियाल आदि सदस्य मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

