Thursday, March 26, 2026
Homeराजनीतिबदरीनाथ विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी व टिहरी के पूर्व...

बदरीनाथ विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी व टिहरी के पूर्व विधायक धन सिंह नेगी कांग्रेस छोड़ हुए भाजपा में शामिल

देहरादून।  उत्तराखंड में नेताओं का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दौर लगातार जारी है। रविवार को कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे। बदरीनाथ विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी व टिहरी के पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस छोड़ दी है। बदरीनाथ क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर ली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी, मंत्री पीयूष गोयल, पौड़ी सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी और उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विधायक राजेंद्र भंडारी का विधायकी से भी इस्तीफा देने की सूचना है। दल-बदल कानून को देखते हुए कांग्रेस से इस्तीफा देने से पूर्व भंडारी का विधायक पद से इस्तीफा देने की सूचना है।
शुक्रवार को ही गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, शनिवार को कांग्रेस कांगेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। नेताओं के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस में हड़कंप है।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments