देहरादून। वन विभाग 1 फरवरी से 7 फरवरी तक वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर रहा है इसके चलते स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बडोंवाला में वन विभाग आशारोड़ी के कड़वा पानी व आरकेडिया के वन कर्मचारियों द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। वन दरोगा बलवंत सिंह जंगपांगी ने स्कूल स्टाफ व बच्चों को वनों में लगने वाली आग के कारणों और वनों को अग्नि से सुरक्षित रहने की जानकारी दी कहा कि कुछ असामाजिक तत्व वनों में आग लगाकर वन संपदा को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं इसके लिए वन विभाग लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। स्कूल के प्रबंधक श्री हेमंत उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को वन में लगने वाले आग से वन एवं वन्य जीव जंतु को हानि होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया और आग लगने पर उसे बुझाने के साथ ही वन विभाग को सूचित करने की अपील की। इस दौरान वन दरोगा सुभाष चंद्र, श्याम सिंह नेगी, वन आरक्षी चेतन चौहान, लक्ष्मी प्रसाद, गौरव कुमार उपस्थित थे।