Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली

देहरादून। परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता रैली निकाली। दोपहिया और चौपहिया वाहनों की इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई। रविवार को रैली सीएम हाउस से शुरू हुई, जिसे सीएम पुष्कर सिंह धामी, काबीना मंत्री गणेश जोशी और परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रैली बिंदाल पुल, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, सर्वे चौक, सहस्त्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क होते हुए कुल्हान स्थित परिवहन आयुक्त कार्यालय में संपन्न हुई। आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने बताया कि रैली में विटेंज कार, बाइक स्वाइड, ड्राइविंग स्कूलों के वाहन भी शामिल हुए।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments