Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयागकेदारनाथ में चौराबाड़ी ताल के ऊपर से आया एवलांच, कोई नुकसान नही

केदारनाथ में चौराबाड़ी ताल के ऊपर से आया एवलांच, कोई नुकसान नही

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित चौराबाड़ी ताल के ऊपर से हिमस्खलन आने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। रविवार सुबह 5 बजे हिमालय की पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ। जिसे केदारपुरी से कई लोगों ने देखा। बर्फ के गुब्बार का लोगों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया।रविवार को सुबह 5 बजकर 6 मिनट पर केदारनाथ के चौराबाड़ी के ऊपरी क्षेत्र से हिमस्खलन होने से से बर्फ का गुब्बार धुंए के रूप में दिखाई दिया। केदारनाथ में मौजूद लोगों ने इस दृश्य को देखने के बाद वीडियो भी बनाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह हुए हिमस्खलन से केदारनाथ में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन केदारनाथ से ऊपरी क्षेत्र में जाने वाले यात्रियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सतर्क किया गया है कि वे अनावश्यक चौराबाड़ी ताल की तरफ घूमने न जाएं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments