देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला की अश्लील फोटो बनाकर एक आरोपी ने उन्हें ही भेज दी। आरोपी ने इसके बाद ब्लैकमेल करने की कोशिश की। मामले में महिला की तहरीर पर 26 मई को राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि महिला रिटायर सिविल सेवा अफसर परिवार से जुड़ी हैं। उन्हें बीते 24 मई को एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने महिला से तत्काल उनका व्हाट्सएप चेक करने को कहा। महिला ने देखा तो आरोपी महिला की प्रोफाइल फोटो को मॉर्फ कर उसे अश्लील बनाकर भेजा हुआ था। यह देखकर महिला हैरान रह गई। उन्होंने राजपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान कर ली। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी करनपुर क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

