देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित लेखराज शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। आचार्य पंडित लेखराज शर्मा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है, और प्राचीन ज्योतिषियों का घर भी है। यहां ज्योतिष का गढ़ होना चाहिए। उन्होंने इसके लिए प्रयास किए जाने की जरूरत बताई। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की धरती से पूरे भारत में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में ज्योतिष के प्रचार-प्रसार को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे इस वैदिक ज्योतिष ज्ञान के भंडार को संरक्षित और संवर्धित किया जाना आवश्यक है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

