देहरादून। ज्ञान आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री सहदेव सिंह पुंडीर, विधायक सहसपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट, कराटे प्रदर्शन, आकर्षक ड्रिल्स एवं सांस्कृतिक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के लिए 45 से अधिक खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें सभी सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

वरिष्ठ बालिका वर्ग में प्राप्ति तथा वरिष्ठ बालक वर्ग में आयुष खखरियाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। वहीं कनिष्ठ बालिका वर्ग में संस्कृति एवं कनिष्ठ बालक वर्ग में अंकित को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता की समग्र विजेता ट्रॉफी पर कल्पना चावला सदन ने कब्जा जमाया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र रावत, पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायी संबोधन दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री ज्ञान सेमवाल, निदेशक श्री आर. एन. सेमवाल, श्रीमती सुमन सेमवाल, प्रधानाचार्य श्री प्रदीप गौड़, श्री विनय जोशी, श्री आर. एस. नेगी, रजनीश ध्यानी, नरेश प्रधान, श्रीमती बिनय नौटियाल, कर्नल कादिर, समस्त शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी के लिए स्मरणीय बन गया।

