Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून23 अप्रैल को होगा अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ देहरादून मंडल...

23 अप्रैल को होगा अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ देहरादून मंडल का वार्षिक अधिवेशन

देहरादून। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ देहरादून हरिद्वार मंडल के सभी ग्रामीण डाक सेवक भाई बहनों को सादर प्रणाम। साथियों जैसा की आपको जानकारी है दिनांक 23 अप्रैल रविवार को देहरादून मंडल का वार्षिक अधिवेशन व चुनाव मुख्य डाकघर देहरादून में संपन्न होना है।  सभी से अनुरोध है कि कृपया इस अवसर पर अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएं।  आप सभी के विचारों से नई कार्यकारिणी का गठन व भविष्य की नीतियों का निर्धारण किया जा सकेगा।  बिना सहयोग के संगठन पदाधिकारी भी कुछ नहीं कर सकते इसलिए सभी सदस्यों का पहुंचना अति आवश्यक है।  देहरादून मंडल द्वारा प्रत्येक हड़ताल या धरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई इसके साथ ही साथियों उत्तराखंड प्रांत के अंतर्गत देहरादून डिवीजन में सदस्यों की घटती संख्या भी चिंता का विषय है इस और भी हम लोगों को ध्यान देना होगा वह जो नए ग्रामीण डाक सेवक भाई बहन आए हैं उन्हें भी अपने संगठन के साथ लेकर के चलना होगा।  तो सभी से अनुरोध रहेगा की इस अवसर पर अवश्य उपस्थित हो अन्यथा ग्रामीण डाक सेवकों के सम्मुख इतनी विकट समस्याएं हैं सभी लोग परिचित हैं आपकी जो साथी ग्रुप में नहीं जुड़े हैं कृपया उन्हें भी सूचित कर अपने साथ लाने का कष्ट करें ऐसी आप सभी लोगों से प्रार्थना है।

– राजकुमार मधवाल जिलाध्यक्ष, सुभाष पवार जिला सचिव, अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ देहरादून

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments