Monday, March 23, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडअंकिता हत्याकांड: विवादित पोस्ट वायरल होने पर आरएसएस नेता कर्णवाल ने मांगी...

अंकिता हत्याकांड: विवादित पोस्ट वायरल होने पर आरएसएस नेता कर्णवाल ने मांगी माफी

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख विपिन कर्णवाल द्वारा अंकिता भंडारी को लेकर किए गए सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद प्रदेशभर में उबाल है। विपिन के पोस्ट पर लोग अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, विपिन ने यह पोस्ट कुछ समय बाद ही हटा दी था, लेकिन उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। विवादित पोस्ट पर  सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि वो आत्मिक रूप से अंकिता और उसके परिवार के साथ हैं। अंकिता के साथ जो कुछ हुआ बुरा हुआ उनको लेकर उन्होंने केवल सुरक्षा की दृष्टि से कुछ बात कही थी। अगर उसका कुछ कुछ और मतलब निकाला गया है तो वो गलत है। उन्होंने कहा कि, लोग पहले उनकी भावनाओं को समझें और फिर भी अगर उनकी पोस्ट से किसी को दुख हुआ है, तो वो उसके लिए माफी मांगते हैं।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments