देहरादून। रविवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर संघर्ष मंच ने एक बार फिर आवाज बुलंद की। मंच के कार्यकर्ता ऋषिकेश के कोयलघाटी में एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के आवास की ओर बढ़े। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कॉलोनी का मुख्य गेट पहले ही बंद कर दिया था, जिसके चलते प्रदर्शनकारी आवास तक नहीं पहुंच पाए और गेट के बाहर ही नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इस दौरान मंच के सदस्यों ने भाजपा नेतृत्व और स्थानीय विधायक पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की उत्तराखंड में एंट्री पर रोक लगाने की मांग की और विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से जनता को गुमराह करने के लिए सार्वजनिक माफी की मांग की। मौके पर मोहित डिमरी, संदीप भंडारी, सुरेंद्र नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे।
वहीं, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी ताजेंद्र नेगी ने इस घेराव को पूरी तरह फ्लॉप शो बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से तैयारी के बावजूद 10-15 लोग भी इकट्ठा नहीं हो पाए, जिससे साफ है कि जनता इन मुद्दों को महत्व नहीं दे रही। ताजेंद्र नेगी ने आरोप लगाया कि संघर्ष समिति विकास कार्यों को नजरअंदाज कर केवल राजनीति कर रही है, जबकि ऋषिकेश में हुए अभूतपूर्व विकास को जनता अच्छी तरह देख रही है और ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देगी
अंकिता न्याय यात्रा: विधायक आवास पर प्रदर्शन, दुष्यंत गौतम की एंट्री बैन की मांग
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

