Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून पुराने दोस्त ने दी युवती की निजी फोटो वायरल करने की धमकी

 पुराने दोस्त ने दी युवती की निजी फोटो वायरल करने की धमकी

देहरादून। शादी की तैयारियों के बीच एक युवती को उसके पूर्व दोस्त ने निजी फोटो वायरल करने की धमकी दी है। आरोपी है कि वह शादी तुड़वाने के इरादे से यह हरकत कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर रविवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती ने तहरीर दी। बताया कि उसकी दोस्ती पूर्व में हरियाणा के सिरसा जिले के पन्नीवाला मोटा निवासी सुनील पुत्र बलबीर सिंह से थी। आरोप है कि दोस्ती के दौरान आरोपी ने युवती के कुछ निजी फोटो हासिल कर लिए थे। अब इन तस्वीरों का हवाला देकर वह युवती को लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। युवती की शादी तय हो चुकी है। आरोपी अब उसकी शादी तुड़वाने पर आमादा है और लगातार पीछा कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सुनील उसे सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं, वह युवती के परिजनों और दोस्तों को फोन कर अनर्गल बातें कर रहा है। ऐसे में शादी की तैयारियों के बीच पीड़िता मानसिक तनाव में आ गई है। डर है कि वर पक्ष को पता लग गाया तो शादी टूट जाएगी। इंस्पेक्टर अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुनील के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments