Monday, July 21, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम: धामी

कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भाजपा के पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में बुधवार को जनसभा के दौरान कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को सिर्फ ठगने का माध्यम है। सीएम धामी पूर्वी दिल्ली के प्रियदर्शनी एन्क्लेव, लवली पब्लिक स्कूल में भाजपा प्रत्याशी मल्होत्रा के पक्ष में आयोजित जनसभा व नामांकन रैली में शामिल हुए। उन्होंने कहा लोगों का जोश और उत्साह देखकर लगता है दिल्ली में भाजपा के सामने मुकाबले में कोई है ही नहीं। कहा कि मुख्य सेवक के रूप में बदरी केदार, गंगा- यमुना की भूमि से हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में वोट मांगने आया हूं। पूर्वी दिल्ली जनसंघ के जमाने से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। उन्होंने कहा पुनः जनता अपने आशीर्वाद से आगामी चुनाव में ये रिकॉर्ड कायम रखेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास की नई अवधारणाओं और परिभाषाओं को गढ़ने का काम कर रहा है। मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर जी-20 का सफल आयोजन हुआ और देश की अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। मोदी के नेतृत्व में स्किल इंडिया, मेड इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया से भारत आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है। विश्वस्तरीय एक्सप्रेस-वे, रिंग रोड, हाई-वे और एलिवेटेड रोड के साथ मेट्रो रेल, मोनो रेल और अंडर वाटर मेट्रो जैसी परियोजनाएं नए भारत की पहचान बन रही हैं।
धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को समान नागरिक संहिता विधेयक पास करने का गौरव प्राप्त हो गया है। कांग्रेस, आप पार्टी और इस गठबंधन के लोग अपने घोषणा पत्र में समान नागरिक संहिता को न मानकर, मुस्लिम पर्सन लॉ को मानने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कर्नाटक में एसी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीनकर एक धर्म विशेष के लोगों को आरक्षण देने का काम हो रहा है। कांग्रेस पार्टी हताशा और निराशा की ओर बढ़ गई है। कांग्रेस तुष्टिकरण, वोट बैंक के लिए मुस्लिम पर्सनल लॉ को मानने की बात करती है, परंतु आज देश सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास, सबका प्रयास पर भरोसा करता है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments