Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनचारधाम यात्रा की सभी तैयारियों को समय से पूरा किया जाए :...

चारधाम यात्रा की सभी तैयारियों को समय से पूरा किया जाए : सतपाल महाराज

देहरादून। चार धाम यात्रा 2024 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सड़कों की स्थिति को ठीक करने के निर्देश दिए। चार धाम यात्रा रुट के साथ ही वेडिंग डेस्टिनेशन वाले स्थानों तक भी रोड नेटवर्क को मजबूत किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सड़कों के साथ ही वैकल्पिक सड़कों का भी बेहतर इंतजाम किए जाने पर जोर दिया।
सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही सभी मुख्य सड़कों के साथ ही वैकल्पिक सड़कों को भी चाकचौबंद कर दिया जाए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए वेडिंग डेस्टिनेशन स्थलों तक पर्यटकों और यात्रियों के पहुंचने को सड़कों का उचित प्रबंध किया जाए।
महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा की सभी तैयारियों को समय से पूरा किया जाए। वह स्वयं भी व्यक्तिगत रूप से यात्रा मार्गों की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। चार धाम यात्रा के दौरान तोता घाटी के पास होने वाले भूस्खलन को देखते हुए श्रीनगर के पास यात्रियों को मार्ग अवरुद्ध होने की जानकारी देने के जरूरी उपाय किए जाएं।
डंपिंग जोनों का समतलीकरण कर ऐसे स्थानों को पार्किंग के रूप में उपयोग किए जाने के निर्देश दिए। आरटीओ को सभी सड़कों का मौका मुआयना करने के निर्देश दिए। पर्यटकों और यात्रियों की समस्याओं को सुनने और उसके त्वरित समाधान को पर्यटन पुलिस को दक्ष करने पर जोर दिया। उनकी एक ड्रेस भी निर्धारित करने को कहा। चारधाम यात्रा के दौरान घोड़े खच्चरों को दी जाने वाली प्रताड़ना अंकुश लगाने के निर्देश दिए। बैठक में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, सचिव पंकज पांडेय, अपर सचिव युगल किशोर पंत, रिद्धिम अग्रवाल, बीडी सिंह, अनिल ध्यानी, विप्रा त्रिवेदी, आरपी सकलानी, अरविन्द पाण्डेय, दीपक कुमार यादव, पीके शर्मा, दयानंद आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments