Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनलघु तथा मझोले समाचार पत्र पत्रिकाओं के हितों के सम्बन्ध में ऑल...

लघु तथा मझोले समाचार पत्र पत्रिकाओं के हितों के सम्बन्ध में ऑल इंडिया स्माॅल न्यूजपेपर्स ऐसोसिएशन(आइसना) ने अपर निदेशक सूचना को सौंपा ज्ञापन

देहरादून।ऑल इंडिया स्माॅल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन (आइसना)का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष रंजनेश ध्यानी के नेतृत्व में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी से मिला तथा सूचना महानिदेशक के नाम संबोधित ज्ञापन को सौंपा।

मुलाकात के दौरान लघु एवं मझोले समाचार पत्र पत्रिकाओं तथा उनसे जुड़े पत्रकारों के हितों के सम्बन्ध में व्यापक चर्चा की गई।इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल वरिष्ठ पत्रकारों ने विभिन्न मांगे तथा सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने मांग कि सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा पर्वतीय जनपदों सहित लघु एवं मझोले समाचार पत्र पत्रिकाओं को एक समान विज्ञापन प्रदान किए जाएं। विशेषांक विज्ञापनों के वितरण में एकरूपता लायी जाए। स्मारिका हेतु प्रदान किए जाने वाले विज्ञापनों के लिए सुस्पष्ट नीति लागू की जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने जोर देकर कहा कि सूचना विभाग में विज्ञापनों के सम्बन्ध में पत्रकार संगठनों की बैठक वर्ष में दो बार आयोजित की जाए। लघु एवं मझोले समाचार पत्र पत्रिकाओं के साथ विज्ञापन में भेद-भाव तुरंत बंद किया जाए तथा इस सम्बन्ध में सूचना विभाग लघु एवं मझोले समाचारपत्र संगठनों के साथ बैठक आयोजित कर उचित निर्णय लेकर कार्यवाही करें। फिल्ड वर्क के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक सुरक्षा आयोग का गठन किया जाए।

इसके अलावा विज्ञापन बीजकों के भुगतान की समस्या,उत्तराखंड रोडवेज की बसों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा प्रदान करने तथा कोरोना काल से पहले रेलवे यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधा पुनः बहाली से लेकर सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरे की व्यवस्था प्रदान करने और पत्रकार तथा उनके परिजनों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करने की प्रमुख मांग पर चर्चा कर कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल में ऑल इंडिया स्माॅल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन (आइसना) के प्रदेश अध्यक्ष रंजनेश ध्यानी, महासचिव सोमपाल सिंह, प्रवक्ता जसपाल गुसाईं, अफरोज खां, अनुसुया प्रसाद पुजारी, जितेन्द्र बडोला, मित्रान्द नौडियाल,अजय तिवारी,मो0यासिन, राजीव सचदेवा,धीरजपाल सिंह, चन्द राम राजगुरू, अशोक रावत आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments