देहरादून। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल 16 मार्च व 17 मार्च 2023 को है जिसमें प्रमुख मांगे निम्नलिखित हैं
– वरीयता अलाउंस 12 24 36 का भुगतान किया जाए।
– ग्रेच्युटी की अमाउंट 500000 तक बढ़ाई जाए।
– ग्रुप इंश्योरेंस की सीमा 500000 तक बढ़ाई जाए।
– ग्रामीण डाक सेवकों को 500000 तक की धनराशि की मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए।
– अवकाश जाने की स्थिति में ग्रामीण डाक सेवक के स्थान पर सब्सीट्यूट की व्यवस्था की जाए।
– व्यवसाय प्राप्त करने टारगेट के संबंध में ग्रामीण डाक सेवकों का उत्पीड़न ना किया जाए।

