अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति ने किया गूलरघाटी में किया औषधीय पौधों का रोपण
देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति की ओर से हरेला पर्व के तहत गूलर घाटी क्षेत्र में औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। पौधरोपण प्रत्येक व्यक्ति करना चाहिए। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब हम उनकी देखभाल भी करेंगे। इस मौके पर डॉ केबी जोशी, जोगेंद्र पुंडीर, रतन चौहान, कर्नल केसीएस बहल, गिरीश चंद भट्ट, आभा बड़थवाल, राजेश पंत, जय कुमार भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

