Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस महानगर कार्यकारिणी सहित सभी प्रकोष्ठ एवं विभाग भंग

कांग्रेस महानगर कार्यकारिणी सहित सभी प्रकोष्ठ एवं विभाग भंग

देहरादून। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने महानगर कार्यकारिणी सहित सभी प्रकोष्ठ एवं विभाग तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए हैं। डॉ. गोगी ने कहा कि नई कार्यकारिणी, प्रकोष्ठों और विभागों का पुनर्गठन किया जाएगा। इसमें महानगर में व्यापार प्रकोष्ठ, मलिन बस्ती प्रकोष्ठ आदि सभी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए गए हैं। कुछ नए प्रकोष्ठों और विभागों का गठन किया जाएगा। शीघ्र नई कार्यकारिणी के साथ इन प्रकोष्ठों और विभागों की घोषणा की जाएगी। समर्पित, कर्मठ और उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments