– वस्त्र मंत्रालय के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में करेंगे प्रतिभाग
देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज दो दिवसीय दौरे पर असम के गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। 8 और 9 जनवरी को गुवाहाटी में आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भारतीय वस्त्र उद्योग की सतत वृद्धि, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को सुदृढ़ करने तथा केंद्र एवं राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के लिए साझा कार्ययोजना पर विस्तृत मंथन किया जाएगा। सम्मेलन में देशभर से विभिन्न राज्यों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग विशेषज्ञ एवं वस्त्र क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस दौरान नीतिगत सुधार, नवाचार, निवेश के अवसरों और रोजगार सृजन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी सम्मेलन के दौरान उत्तराखंड की ओर से अपने विचार रखते हुए राज्य में वस्त्र एवं हस्तशिल्प क्षेत्र की संभावनाओं को भी राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे।
कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए गुवाहाटी के लिए रवाना
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

