Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकंट्रोलरूम पहुंचकर सीएम धामी ने अल्मोड़ा के ग्रामीण की शिकायत सुनी

कंट्रोलरूम पहुंचकर सीएम धामी ने अल्मोड़ा के ग्रामीण की शिकायत सुनी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बुधवार को आईटीडीए का औचक निरीक्षण कर यहां सीएम हेल्पलाइन कंट्रोल रूम से अल्मोड़ा के ग्रामीण की शिकायत सुनी। उन्होंने जिलाधिकारी को ग्रामीण की शिकायत दूर करने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने बुधवार सुबह अचानक आईटीडीए का रुख कर यहां सीएम हेल्प लाईन 1905 और इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के कंट्रोल रूम से अल्मोड़ा जनपद के पच्योना गांव निवासी लाल सिंह की समस्या सुनी। लाल सिंह ने सीएम हेल्पलाईन 1905 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया है, जिस कारण क्षेत्रीय राशन डीलर द्वारा उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लाल सिंह से बात करते हुए कहा कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को निर्देश दिए हैं कि जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा के स्तर पर लंबित इस समस्या का समाधान जल्द कराया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने आईटीडीए के इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर से यातायात व्यवस्थाओं का जायदा लिया। उन्होंने यातायात व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्हेांने सीएम हेल्पलाईन के कार्मिकों से कहा कि लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए, शालीनता से बात की जाए। मुख्यमंत्री हर माह स्वयं सीएम हेल्पलाईन 1905 की विस्तृत समीक्षा करते हैं। इस अवसर पर सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments