हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में पीजी डिप्लोमा (हिन्दी पत्रकारिता) के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पाठ्यक्रम न्यू मीडिया, प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की जानकारी मिल सके। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अजित सिंह तोमर ने बताया कि कोर्स का उद्देश्य मीडिया क्षेत्र में पेशेवर दक्षता विकसित करना है। पाठ्यक्रम में कुल 15 सीटें हैं और प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। किसी भी संकाय से स्नातक अभ्यर्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं। दो सेमेस्टर पूरा होने पर इस कोर्स में प्रोजेक्ट वर्क और इंटर्नशिप का भी प्रावधान रखा गया है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

