Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनडीएम के छुट्टी के आदेशों को न मानने वाले स्कूलों पर होगी...

डीएम के छुट्टी के आदेशों को न मानने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

देहरादून।  भारी बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते जिले में स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं।  इस संबंध में सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं। मगर डीएम के निर्देशों के बावजूद जिले में चार-पांच निजी स्कूल खुले थे या टीचरों को स्कूल आने को कहा गया था। सीईओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान भी स्कूल बंद रखने के स्पष्ट आदेश दिए गए थे। ऐसे में आदेशों को न मानने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं मॉनसून के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने मानसून अवधि में 30 सितंबर 2023 तक अफसरों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आदेश में कहा कि बाढ़, अतिवृष्टि, भूस्खलन, बादल फटने आदि प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में राहत बचाव कार्यों के साथ विद्युत, पेयजल, परिवहन आदि सेवाओं को सुचारु रखने के लिए अफसरों का ड्यूटी पर रहना जरूरी है इसलिए उन्होंने सभी अफसरों को मुख्यालयों में डटे रहने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी अधिकारी को कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments