Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनदून लौटा आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या गया श्रद्धालुओं का जत्था

दून लौटा आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या गया श्रद्धालुओं का जत्था

देहरादून। आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि में राम लला के दर्शन के लिए गया 1074 धर्म प्रेमियों का दूसरा जत्था सोमवार को दून लौट आया। वापस लौटे सभी यात्रियों ने राम मंदिर ट्रस्ट की व्यवव्था की प्रशंसा की है। अयोध्या गए इन तीर्थ यात्रियों ने हनुमान गढ़ी, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के दर्शन, दशरथ भवन, कनक भवन, सरयू दर्शन, नौका विहार एवं सरयू की भव्य आरती के दर्शन किए। मंदिर में दर्शन की व्यवस्था राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से की गई थी। इस जत्थे में प्रमुख रूप से प्रदेश संयोजक सीताराम भट्ट, देहरादून जिला संयोजक गोविंद मोहन, रविंद्र कटारिया, पंकज शर्मा, प्रेम भाटिया, दीपक शर्मा, सतीश कश्यप, कमली भट्ट, समिधा गुरुंग, उषा चड्ढा, कमलेश मेहंदीरत्ता, शशि कोहली, उषा ब्रिज, सुषमा भाटिया, प्रिया सूरी, प्रीति मेहता, लवली देवी, उर्मिला रावत, अंजू शर्मा, मंजू कटारिया, वीरेंद्र पोखरियाल, महेंद्र सिंह पुंडीर सहित कुल 1074 यात्री थे।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments