देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बुधवार को दिल्ली में वजीरपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा के पक्ष में रोड-शो किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक भ्रष्टाचार में डूबे रहे, इनके भ्रष्टाचार से पूरी जनता वाकिफ है। विधानसभा चुनाव में जनता आम आदमी पार्टी को इसका सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने वजीरपुर में भाजपा के चुनाव कार्यालय का भी शुभारंभ किया। लोगों ने जगह-जगह फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में पूरी तरह से फेल हो गई है। केजरीवाल सरकार ने नए अस्पताल और स्कूल खोलने के नाम पर दिल्ली की जनता को ठगने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिन राज्यों में डबल इंजन सरकार है। वे राज्य आज तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है। उन राज्यों में एक रुपये का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है, जबकि दिल्ली में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री से लेकर विधायक तक को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि ये जनता को तय करना है कि उन्हें दिल्ली को नई-नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली डबल इंजन सरकार चाहिए या फिर भ्रष्टाचार में संलिप्त सरकार।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिल्ली सरकार की ही नाकामी है कि जो यमुना उत्तराखंड में स्वच्छ और निर्मल बहती है वो दिल्ली पहुंचते ही नाले में तब्दील हो जाती है। दिल्ली में माँ यमुना का पानी आचमन तो दूर सिंचाई के भी लायक नहीं बचा है। कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में आयुष्मान योजना तक को लागू तक नहीं किया। इस वजह से दिल्ली वासियों को सस्ती दरों पर इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान सांसद प्रवीण खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को ठगने का काम किया : धामी
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on