देहरादून । आम आदमी पार्टी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी गठित कर दी है। पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यकारिणी के गठन की घोषणा करते हुए कहा कि नवगठित कार्यकारिणी में चुने गये पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचकार पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली की मौजूदगी में विधानसभा पार्टी के भुड्डी स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सय्याद अली ने कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। राजेश राणा को महामंत्री संगठन, संजय सोहल को 21 शंकरपुर जिला पंचायत का सेक्टर प्रभारी, रतनदीप सिंह को 22 खुशहालपुर जिला पंचायत का सेक्टर प्रभारी, कुलविंदर सिंह, प्रद्युम्न सिंह, संतोष तोमर, शेर सिंह राणा, नईम अहमद, अमित राठौड़, मो. शमशाद, सुधीर कुमार लांबा, सिकंदर बख्श्, लीलावती को विधानसभा उपाध्यक्ष, अनवरी, नवीन राजपूत, खड़क सिंह, ऋषभ, इशाक मलिक, महफूज अली को विधानसभा सचिव की जिम्मेदारी दी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि प्रदेश में आप की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढता जा रहा है। युवा पार्टी संगठन से जुड रहे हैं। आगामी निकाय चुनावों में पार्टी मजबूती से चुनाव लडेगी। जिसको लेकर पार्टी में मंथन जारी है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

