Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनदोस्तों के साथ मसूरी घूमने आए युवक की गला रेत कर...

दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आए युवक की गला रेत कर हत्या

देहरादून। मसूरी देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के निकट एक होमस्टे में रुड़की हरिद्वार से आए पर्यटक की गला रेत कर हत्या कर दी गई जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपिल चौधरी उम्र 24 साल अपने मित्रों के साथ मसूरी घूमने आए थे सुबह जब होटल कर्मियों द्वारा दरवाजा खोला गया तो पलंग पर युवक खून से लथपथ पढ़ा हुआ था जिसकी सूचना उनके द्वारा पुलिस को दी गई। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments