देहरादून। देहरादून के प्रसिद्ध तिब्बती मार्केट में एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है जब युवक पाइनएप्पल खरीद कर पैदल ही वापस जीप की तरफ लौट रहा था। मृतक टेनिस खेलने के लिए परेड ग्राउंड में आया हुआ था। परेड ग्राउंड के बाहर पाइनएप्पल खरीद कर पैदल चल ही रहा था कि दो बाइक सवारों ने गोली मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को दून अस्पताल पहुंचाया। गोली दिल के पास लगने से डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया। शव को मोर्चरी में रखा गया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार सीओ सिटी और कई थानों की पुलिस फोर्स सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना से बाजार में दहशत का माहौल है। इस वजह से तिब्बती मार्केट बंद किया गया है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि मृतक को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसकी शिकायत उसने कई बार थाने में भी की थी।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

