Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरविकासनगर में युवक अगवा एक लाख की फिरौती मांगी

विकासनगर में युवक अगवा एक लाख की फिरौती मांगी

विकासनगर। भोजावाला में कुछ बदमाशों ने एक युवक का घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने अपहृत युवक की मां से फोन पर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। अपहृत युवक के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, अपहरण करने वाले पांच बदमाशों को भी धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नशे के आदी लोगों को टारगेट करते हैं। उन्हें नशे के मामले में जेल भेजने की धमकी देकर फिरौती वसूलते हैं। मंगलवार को कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि भोजावाला निवासी पुष्पा देवी पत्नी स्व. सुरेश पुंडीर ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे एक कार में कुछ युवक उनके घर पहुंचे। वे जबरन घर में घुस गए। उन्होंने उनके बेटे शक्ति पुंडीर के साथ मारपीट की। उसे जबरन अपनी कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। बताया कि आरोपियों ने स्वयं को किसी संगठन से जुड़ा बताया था। उनके साथ एक युवती भी थी। जिसने उनको बताया कि उन्हें अजयपाल ने भेजा है। पुष्पा देवी ने बताया कि अजयपाल से उनका विवाद चल रहा है। पीड़िता ने बताया कि घटना के थोड़ी देर बाद उनको लगातार कई कॉल आए। कॉल करने वाले ने एक लाख रुपये लेकर आने की बात कही। धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो युवक को वापस नहीं भेजा जाएगा। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अगवा युवक की तलाश के लिए टीमों का गठन किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से सुराग जुटाए। जांच के बाद देर रात अपहृत शक्ति पुंडीर को विकासनगर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने वारदात में शामिल पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। इनकी पहचान विकास बैरागी पुत्र सतपाल बैरागी निवासी पंजाबी बाग, हकीकत नगर पुलिस लाइन सहारनपुर, नीरज पुत्र मदन निवासी माईकोटा थाना नागर जिला सहारनपुर, प्रवीन पुत्र प्रीतम सिंह निवासी वार्ड नम्बर तीन पहाड़ी गली विकासनगर, सचिन पुत्र शांति प्रसाद निवासी लेन नंबर तीन आदर्श कॉलोनी लाइन जीवनगढ विकासनगर और नवीन पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम डांडा वार्ड नंबर- 15 डाकपत्थर विकासनगर के रूप में हुई है। कोतवाल गुसाईं ने बताया कि गिरफ्तार नशे के आदी लोगों को चिह्नित तत्काल करते हैं। इसके बाद खुद को धार्मिक संगठनों से जुड़ा बताकर पीड़ितों को ब्लैकमेल कर फिरौती वसूलते है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments