देहरादून। थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंर्तगत आज सुबह वाडिया संस्थान के पास इनोवा कार ने छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल छात्रा को इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा के पिता सुभाषनगर स्थित निजी संस्थान में प्रोफेसर हैं। एसएसआई वसंत विहार कमल सिंह रावत ने बताया कि रविवार सुबह वाडिया संस्थान के पास एक लड़की की इनोवा कार से टक्कर लगने पर गंभीर घायल होने की सूचना मिली। थाने से मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को उपचार के लिए एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया। वहां डाक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। लड़की की शिनाख्त मंदिसा त्यागी पुत्र विकास त्यागी निवासी निकट वाडिया इंस्टीट्यूट जीएमएस रोड के रूप में हुई। छात्रा एनमेरी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढाई कर रही थी। हादसे के वक्त वह घर से मार्निंग वॉक पर निकली थी। पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त छात्रा सड़क क्रास कर रही थी। इस दौरान बल्लूपुर चौक की तरफ से एक ट्रेवल एजेंसी की इनोवा टैक्सी एयरपोर्ट की तरफ जा रही थी। तभी छात्रा को टैक्सी ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैक्सी को पुलिस ने कब्जे में लिया। टैक्सी चालक मोहसिन पुत्र अनीश निवासी कैलाशपुर थाना गागारेड़ी जिला सहानपुर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। छात्रा के परिजनों ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

