देहरादून। आज शक्ति वंदन अभियान के समापन के अवसर पर जिला देहरादून ग्रामीण के शिवालिक ग्रामीण मण्डल के शेरपुर गांव में मण्डल अध्यक्ष सुमन बास्कंडी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि सहसपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर जी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जी, प्रदेश मिडिया प्रभारी नेहा शर्मा जी, जिला प्रभारी सुधा रावत जी, जिला अध्यक्ष कृष्णा तोमर जी, जिला उपाध्यक्ष दयानंद जोशी जी, मण्डल अध्यक्ष सुरेश उनियाल जी, उपाध्यक्ष कुसुम लता जी, जिला मंत्री कुसुम सकलानी जी उपस्थिति थे। इस मौके पर नारी शक्ति के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पश्चिम बंगाल से लाइव उद्बोधन सुना और आदरणीय मोदी जी से प्रभावित होकर कर लीला वर्मा जी के साथ अनेकों महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

