Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनग्राम पंचायत झाझरा के पंचायत भवन में हुआ श्रम विभाग में पंजीकृत...

ग्राम पंचायत झाझरा के पंचायत भवन में हुआ श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों हेतु कार्यक्रम आयोजित

-ग्राम झाझरा, सुद्धोवाला और सहसपुर के 250 से अधिकृत पंजीकृत श्रमिकों को कंबल एवं छाता इत्यादि सामान का वितरण किया
-देहरादून। ग्राम पंचायत झाझरा के पंचायत भवन में शुक्रवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी मौजूद रहें। कार्यक्रम में विधायक ने ग्राम झाझरा, सुद्धोवाला और ग्राम सहसपुर के 250 से अधिकृत पंजीकृत श्रमिकों को उत्तराखंड श्रम विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत कंबल एवं छाता इत्यादि सामान का वितरण किया। इस दौरान कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमे पंजीकृत श्रमिकों के द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ लिया गया। विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की श्रमिकों की समाज में अहम भूमिका होती है, इसलिए श्रमिकों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों के उत्थान हेतु अनेकों सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं।
18 से 60 साल के दैनिक मजदूर अपना श्रमिक कार्ड बनवाकर विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। विधायक ने इस दौरान भाजपा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी को अवगत कराया और पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर बोर्ड इंस्पेक्टर अश्विनी, ग्राम प्रधान झाझरा पिंकी देवी, उप प्रधान अर्जुन, ग्राम प्रधान सुद्धोवाला मुनेश देवी, विनोद डंगवाल, सागर, थपलियाल जी, वीके शर्मा, आदि जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments