देहरादून। साइबर ठगों ने जीजा बनकर युवती को 99 हजार रुपये का चूना लगा दिया। अनुगिता चौधरी निवासी एडब्ल्यूएचओ, इंदिरानगर की तहरीर पर बसंत विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। बताया कि बीते 22 फरवरी को एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पीड़िता का जीजा बताया। झांसा दिया कि उसे अपनी बुआ के लड़के से पैसे लेने हैं। यूपीआई काम नहीं करने के कारण मंगवा नहीं पा हे हैं। इस तरह पीड़िता से 99 हजार रुपये ट्रांसफर कराकर कहा कि जल्द उसके खाते में रकम वापस आ जाएगी। पीड़िता ने रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद फर्जीवाड़े का पता लगा। बसंत विहार थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस जांच कर रही है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

