Friday, September 12, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बड़ोवाला में निकली भव्य शोभायात्रा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बड़ोवाला में निकली भव्य शोभायात्रा

विकासनगर। बड़ोवाला में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल नजर आया। दूसरी ओर चकराता बाजार में भी श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने शोभायात्रा निकाली। देर रात तक सनातन धर्म मंदिर में कृष्ण भजनों पर श्रद्धालु नाचते रहे। बड़ोवाला में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दो पारंपरिक राजनैतिक प्रतिद्वंदी एक साथ पालकी को कांधा लगाते हुए देखे गए। एक ओर विधायक सहदेव पुंडीर ने कांधा दिया जबकि दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने पालकी को अपने कंधे पर उठाया। इस दौरान दोनों के ही चेहरों से राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के भाव गायब रहे। दोनों नेताओं ने भगवान श्रीकृष्ण को नमन करते हुए प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन समाज को धर्म, सत्य और कर्तव्यपालन का संदेश देता है। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा और श्रद्धा से किया गया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments