देहरादून(बड़ोंवाला)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज भारत विकास परिषद की रानी लक्ष्मीबाई शाखा, बड़ोंवाला देहरादून, सुभागा देवी नैथानी मेमोरियल ट्रस्ट एवं स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के संयुक्त प्रयास से एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर (Free Medical Camp) का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर देहरादून के प्रसिद्ध एवं अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में लगभग 355 रोगियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। कैंप में आम जनमानस ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस पहल की सराहना की।
तीनों संस्थाओं ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित कीं। साथ ही, शिविर में सहयोग प्रदान करने वाले सभी चिकित्सकों, डॉ राकेश मित्तल, डॉ महेश अग्रवाल, डॉ तरुण मित्तल डॉ मुकेश गोयल, डॉ राजीव बंसल, डॉ आलोक जैन, डॉ प्रवीण मित्तल, डॉ संजीव कुमार, डॉ अरुणिमा गोयल, डॉ गगनदीप जोशी, डॉ हरीश डंगवाल ने भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं, सुभागा देवी नैथानी ट्रस्ट के पदाधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं वालंटियर के रूप में कार्यरत विद्यार्थियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम की कुछ विशेष झलकियाँ भी प्रदर्शित की गईं, जिनमें लोगों की उत्साही भागीदारी और सेवा भावना स्पष्ट झलकती है।

