देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच की गई। सोमवार को पंचायत घर, नयागांव पेलियो में विशेष निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, सामान्य शल्य चिकित्सा, अस्थि रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच की। सामान्य चिकित्सा तथा ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य रहने के टिप्स दिए। शिविर में रोगियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान मरीजों की रक्तचाप, शुगर की जांच की गई। जिन रोगियों की स्थिति गंभीर पाई गई अथवा जिन्हें आगे विशेष उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें दून चिकित्सालय के लिए रेफर किया। शिविर में कुल 190 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया यह शिविर विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा आर्य के कुशल नेतृत्व में तथा डॉ. हिमांशु ममगाईं, असिस्टेंट प्रोफेसर, के समन्वय से आयोजित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के संकाय सदस्यों डॉ. सुनील, डॉ. सुमित, डॉ.शालिनी, डॉ. सुदीक्षा, डॉ.नरेश, पीजी रेजिडेंट डॉ. मोहित, डॉ. अंकिता, डॉ. शिवानी, डॉ. ध्रुवी, डॉ.कृतिका एवं मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर्स महादेव गौड़, रमेश चंद्र, राजेश उनियाल, अखिलेश असवाल, श्रीमती लक्ष्मी बिष्ट आदि का योगदान रहा।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

