Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनराज्यपाल गुरमीत सिंह ने झारखंड के छात्रों को राज्य स्थापना दिवस की...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने झारखंड के छात्रों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी

देहरादून। बुधवार को राजभवन में झारखंड का राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न कॉलेजों से आए झारखंड के छात्रों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का अहम योगदान होगा। राज्यपाल ने कहा कि झारखंड विभिन्न प्रकार के खनिज के विशाल संसाधनों से संपन्न है और खनिज समृद्ध राज्य के रूप में देशभर में प्रमुख स्थान रखता है। भारत में कोयला, अभ्रक, कायनाइट और तांबे के उत्पादन में झारखंड सभी राज्यों में पहले स्थान पर है, जो इन खनिजों में इसके प्रभुत्व को उजागर करता है। उन्होंने कहा की झारखंड के नागरिकों का परिश्रम देश की उन्नति में उत्प्रेरक की भूमिका अदा कर रहा है।
राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा का स्मरण करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने झारखंड में अपनी सेवाकाल के संस्मरणों को भी इस अवसर पर साझा किया। राज्यपाल ने कहा कि ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ विचारधारा से प्रेरित यह कार्यक्रम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता की भावना, आपसी समझ और सम्मान की भावना को बढ़ाता है। भारत की जीवंत संस्कृति की गतिशीलता हमारे सांस्कृतिक और राजनैतिक विकास को बड़ी प्रेरणा प्रदान करती है। राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारत की विविधता को एकता के रूप में दर्शाते हैं साथ में हम सब को एक परिवार के रूप में जोड़ने का कार्य करते हैं।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments