Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरशक्तिनहर में कूदे युवक का शव बरामद

शक्तिनहर में कूदे युवक का शव बरामद

विकासनगर।  बीते दिन डाकपत्थर शक्तिनहर में एक व्यक्ति की छलांग लगाने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद देर रात्रि पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा इसकी सूचना SDRF टीम को दी गई। सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम ने एएसआई सुरेश तोमर के साथ तत्काल प्रभाव से घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को उक्त व्यक्ति की चप्पल व फोन शक्तिनहर के किनारे पड़े हुए मिले। अंधेरा अधिक होने व पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण रात्रि में सर्च ऑपरेशन को विराम देना पड़ा। आज प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया गया, जिसके बाद डूबे हुए व्यक्ति का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द कर दिया गया।
व्यक्ति का विवरण: अजय पुत्र सोहन लाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी- विकासनगर, देहरादून।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments