Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनवरिष्ठ स्वयंसेवक स्व० कृष्ण कुमार सोती जी की आंखों से होगा दो...

वरिष्ठ स्वयंसेवक स्व० कृष्ण कुमार सोती जी की आंखों से होगा दो लोगो की दुनिया मे उजाला: दधीचि देहदान समिति

देहरादून। दधीचि देहदान समिति देहरादून उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल ने बताया कि संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक 83वर्षीय श्री कृष्ण कुमार सोती जी का कल मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। मूल रूप से मुम्बई के स्वयंसेवक श्री सोती जी उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विभाग में राजकीय उड्डयन अनुरक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत रहे। उनके सुपुत्र श्री संदीप जी भी हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में उत्तराखंड में 19 साल से सेवायें दे रहे हैं। इस परिवार में सभी ने नेत्रदान का संकल्प लिया हुआ है। देहांत का समाचार घर पहुंचते ही स्व श्री कृष्ण कुमार सोती जी की पत्नी ने सर्वप्रथम उनके नेत्रदान का सँकल्प अपने पुत्र संदीप को याद दिलाया और उसके बाद हमारे कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार अरोड़ा जी से उनके सुपुत्र ने सम्पर्क किया,और श्री इन्द्रेश अस्पताल के माध्यम से उनका नेत्रदान संपन्न हुआ । दधीचि देहदान समिति देहरादून द्वारा अपने 16 माह के कार्यकाल में 7 देहदान व 5 नेत्रदान संपन्न हो गए है। समिति के पदाधिकारी घर पर जाकर ही सँकल्प पत्र भरवाते हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments