देहरादून। रजौरी (नौशेरा) जम्मू कश्मीर में मां भारती की सेवा करते शहीद हुए ग्राम राजावाला, उत्तराखंड के लाल, शहीद संदीप थापा के चतुर्थ बलिदान दिवस पर आयोजित तेलपुरा राजावाला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शहीद संदीप थापा की मूर्ति का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान विधायक ने संदीप थापा के पिता भगवान सिंह थापा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। विधायक ने कहा की दुनिया ने जब तक सूरज – चांद रहेगा, तब तक संदीप थापा तेरा का रहेगा। उन्होंने कहा शहीद संदीप थापा 3/5 गढ़वाल राइफल में लांस नायक के पद पर सेवारत थे, जो 17 अगस्त 2019 को बॉर्डर पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। हमे गर्व है उनके जज्बे और वीरता पर, जिन्होंने भारत माता की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया।
विधायक ने संदीप थापा के परिवार के बताते हुए कहा की लांसनायक संदीप का परिवार चार पीढ़ियों से देश की सेवा कर रहा है। संदीप के परदादा भी भारतीय सेना में थे। जिसके बाद उनके दादा लक्ष्मण सिंह भी सेना में बतौर सूबेदार अपनी सेवाएं दी। पिता भगवान सिंह भी सेना में हवलदार के पद पर तैनात रहें। अब संदीप थापा के भाई नवीन थापा भी सेना में सैनिक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विधायक ने कहा उत्तराखंड वीरों की भूमि है। विभिन्न परिस्थितियों में समय- समय पर हमारे वीर जवानों ने अपनी वीरता और संयम का परिचय दिया है जिसे कभी भुलाया नही जा सकता।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, यशपाल नेगी, विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल, सुखदेव फरस्वान, कविता छेत्री, बल बहादुर थापा, राजू थापा, हरीश चौहान, गजेंद्र थापा, पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यगण आदि और क्षेत्रवासी भी मौजूद रहें।

