Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनगौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने मनाया स्वतंत्रता दिवस व तिरंगा यात्रा निकाली

गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने मनाया स्वतंत्रता दिवस व तिरंगा यात्रा निकाली

देहरादून। आज शिमला बाई पास रोड पर 26/11 के हीरो वीर अमर शहीद कमांडो गजेन्द्र सिंह बिष्ट,अशोक चक्र स्मारक गणेशपुर में में सैकड़ों गौरव सैनानियों व क्षेत्रवासियों द्वारा व आज के मुख्य अतिथि 80 वर्षीय बुजुर्ग गौरव सैनानी कैप्टन दलवीर सिंह गुसाईं द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया व देश के वीर अमर शहीदो को नमन करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात शिमला बाई पास रोड में एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। आज गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के द्वारा देहरादून में श्यामपुर, उम्मेदपुर, सेलाकुई, भाऊवाला,प्रेमनगर, गढीकैट, अनारवाला,रायपुर, मोहकमपुर, तुनुवाला, मोथरावला,कारगी, बालावाला, नकरौंदा,दूधली, इत्यादि क्षेत्रों में बड़े हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया व सभी क्षेत्रों में गौरव सैनानियों ने तिरंगा रैली निकालकर पूरे क्षेत्रों में गौरव सैनानी एकता का परिचय दिया। आज गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के आहवान पर पूरे गढ़वाल मंडल व कुमाऊं मंडल में जगह जगह तिरंगा फहराया गया व रैलियों निकाली गई। और हर गौरव सैनानी के घर पर तिरंगा लगाया गया।विगत वर्षों की भांति इस बार उत्तराखंड में गौरव सैनानियों ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को एक अलग अंदाज में मनाया आज प्रदेश में पूर्व सैनिक धीरे धीरे एकजुट हो रहे हैं जो एक दिन बहुत बड़ी ताकत बनने वाले हैं।आज गौरव सैनानी एसोसिएशन ने पूरे उत्तराखंड में सभी पूर्व सैनिकों को एकजुट करने का बहुत बड़ा काम किया है। शहीदों के सम्मान में गौरव सैनानी हमेशा सबसे आगे रहते हैं।आज स्वतंत्रता दिवस के सफल कार्यक्रम को बनाने में सभी गौरव सैनानियों, वीर नारियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments