देहरादून। हरेला के पावन पर्व पर बड़ोंवाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रमोद रतूड़ी, मंडल उपाध्यक्ष विजेंद्र उनियाल, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सामान ने फलदार वृक्ष लगाए जिसमें उनका सहयोग मनीष रतूड़ी व अन्य कई लोगों ने किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रमोद रतूड़ी ने कहा हमें यह हरेला पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाना चाहिए और जितने ज्यादा हो सके पेड़ों का रोपण करना चाहिए तथा उनकी सुरक्षा करने का भी वचन लेना चाहिए उन्होंने सबको हरेला पर्व की बधाई दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह रावत में भी सबको हरेला पर्व की बहुत शुभकामनाएं दी और कहां पेड़ों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है जिससे हमारी जीवन लीला चलती है हमें हमेशा पेड़ों को पालना चाहिए उन्हें काटना नहीं चाहिए तभी हमारी यह सृष्टि बची रहेगी।

