Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक सहदेव पुंडीर ने कार्यकर्ताओं संग किया शिवालिक नगर मंडल में घर...

विधायक सहदेव पुंडीर ने कार्यकर्ताओं संग किया शिवालिक नगर मंडल में घर घर जाकर जनसंपर्क

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को सहसपुर विधान सभा के शिवालिक नगर मंडल में विधायक सहदेव पुंडीर समेत कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर संपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करने वाले पत्रक भी वितरित किए। विधायक ने कहा कि देश के विकास के लिए मोदी जरूरी हैं।

विधायक ने कहा समाज का हर वर्ग आज भाजपा सरकार द्वारा संचालित किसी न किसी योजना से लाभान्वित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तरक्की कर रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं में समाज का अंतिम व्यक्ति शामिल है। कहा बीते नौ साल में देश के हर व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार हुआ। कई योजनाएं सिर्फ गरीब कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण के लिए चलाई जा रही हैं। उन्होंने देश के विकास और आम आदमी के उत्थान के लिए लोक सभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील भी की। अभियान में मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत, महामंत्री धर्मपाल बिष्ट, जयवीर सिंह राणा, बिजेंद्र उनियाल, चंद्रशेखर सामंत, पार्षद बीना रतूड़ी, विमल, जीवन रावत, अमित रावत, सुरेंद्र नेगी, बलबीर गुनियाल, रुक्मणि रावत, मीरा, शांति आदि शामिल रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments