Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनआपदा प्रबंधन व राहत बचाव को लेकर हुआ जागरूकता शिविर का आयोजन

आपदा प्रबंधन व राहत बचाव को लेकर हुआ जागरूकता शिविर का आयोजन

देहरादून। ग्राम पंचायत भुड्डी के पंचायत घर नया गांव में 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल आरआरसी झाझरा की 15 सदस्य टीम सेनानी सुरेश कुमार दराल के मार्गदर्शन एवं कमान अधिकारी कनिष्क पागती के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन के विभिन्न आयाम जैसे भूकंप के दौरान  बचाव के तरीके बाढ़, आपदा प्रबंधन में राहत और बचाव और आत्मरक्षा तथा अग्निकांड जैसे आपदा में अग्नि सामान तथा राहत और बचाव जैसी विषम परिस्थितियों में आत्मरक्षा और राहत बचाव की टिप्स इस संपूर्ण कार्य दल ने एक विशिष्ट जन समुदाय और छात्र छात्राओं को प्रदान किया।  इस जागरूक शिविर में स्थानीय जनमानस ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया तथा कई विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी आपदा के दौरान राहत और बचाव के विभिन्न टिप्स और विभिन्न जानकारियां प्राप्त की।

जागरूकता शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत भुड्डी की प्रधान श्रीमती कोमल देवी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में ग्राम प्रधान ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल का धन्यवाद अदा किया और सामान्य जनमानस एवं स्थानीय छात्र-छात्राओं के मध्य इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।  इस आपदा प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न वार्ड मेंबर जिनमें श्री मंजीत गुरुजी, श्री उमेद सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता श्री नीतू सिंह, सिविल सेवा के शिक्षक और प्रशिक्षक श्री बलदेव गोदियाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी श्री कृपाराम जोशी सहित तमाम संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य गणों और भारी संख्या में जन समुदाय और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments